भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक कार्यकर्ताओं ने काटा विद्युत सब स्टेशन शिवली में जमकर हंगामा

राहुल मिश्रा
0

 

शिवली कानपुर देहात।


अघोषित विद्युत कटौती से परेशान उद्यमी महिलाओं और क्षेत्रीय उपभोक्ताओं ने सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक कार्यकर्ताओं के साथ विद्युत सब स्टेशन शिवली में जमकर हंगामा काटा तथा एसडीओ की गैर मौजूदगी में बाबू को ज्ञापन शौप सुचार रूप से सप्लाई दिए जाने की मांग की।

 

भारतीय किसान यूनियन के साथ प्रदर्शन करते परेशान उपभोक्ता 

                  भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष रजनी सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं द्वारा सब स्टेशन के बाबू के के मिश्रा को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि महिला उद्योग कमर्शियल पावर सप्लाई न मिलने के कारण कार्य बाधित रहता है जिससे उद्योग में काफी नुकसान होने से महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए हर हालत में 22 घंटे विद्युत सप्लाई दिए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसमें सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक जो विद्युत कटौती की जाती है वह कटौती किसी भी कीमत पर ना की जाए। यदि समस्या का समाधान न किया गया तो संगठन के कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर राम सजीवन, अविरल दीक्षित, शिवम यादव, गुड्डू सिंह, श्याम सिंह, हरिओम सिंह, योगेंद्र सिंह, लक्ष्मी, सीमा, सुशीला, विनीता, राजेश्वरी सहित दर्जनों उपभोक्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top