जिला निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक, दी जानकारी

UP LIVE VISION
0

कानपुर देहात  -: जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत नोटिस निर्गत किए जाने एवं उनकी सुनवाई से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्रदान करने हेतु मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत नवीन दिशा-निर्देशों से राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखते हुए आयोग के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किए जाने पर विशेष बल दिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इस अवसर पर दावे एवं आपत्तियों की सूची राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं सहभागी बनाया जा सके। उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि आज दिनांक 23 फरवरी 2026 तक कुल 44,293 फार्म-6, 1129 फार्म-7 एवं 7501 फार्म-8 प्राप्त हुए हैं। अब तक कुल 2,72,130 नोटिस जनरेट किए जा चुके हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए मतदाता सूची के शुद्धिकरण की प्रक्रिया को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पूर्ण कराने की अपील की। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बूथ लेवल एजेंट (BLA) के सक्रिय सहयोग की अपील की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों में भारतीय जनता पार्टी से श्यामू शुक्ला, समाजवादी पार्टी से शेखू खान, कांग्रेस पार्टी से गोविंद यादव, बहुजन समाज पार्टी से आशुतोष गौतम, कम्युनिस्ट पार्टी से राम औतार भारती सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top