कानपुर देहात: शिवली पुलिस ने चोरी का खुलासा किया, एक अभियुक्त गिरफ्तार

UP LIVE VISION DESK
0

 कानपुर देहात। थाना शिवली पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए जेवरात और नकदी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, 22 फरवरी 2026 को ग्राम अरसदपुर निवासी अरुण पुत्र स्व. सेवकराम के घर में चोरी की घटना हुई थी। इस संबंध में मु0अ0सं0 84/2026 धारा 305(क) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर 28 फरवरी 2026 को ग्राम पाण्डेय हार जाने वाले रास्ते के पास से आरोपी राजू पुत्र नाथूराम (उम्र करीब 35 वर्ष), निवासी ग्राम असरदपुर थाना शिवली को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की गिरफ्तारी में खड़ा आरोपी युवक
अभियुक्त के कब्जे से 01 जोड़ी खड़ुवा (सफेद धातु) एवं चोरी की रकम में से 5300 रुपये नगद बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने ही गांव के अरुण के घर से करीब 7 हजार रुपये नकद और 7-8 जेवर चोरी किए थे। आरोपी ने बताया कि उसने एक सोने की माला और एक अन्य सोने का जेवर विपिन पुत्र संतोष निवासी कस्बा शिवली को बेचा था।

जांच के दौरान विपिन पुत्र संतोष निवासी शंकरनगर कस्बा व थाना शिवली का नाम प्रकाश में आया है। मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है तथा अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक लोकेश कुमार एवं कांस्टेबल अभिषेक कुमार शामिल रहे। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top