मिशन शक्ति 5.0: कानपुर देहात पुलिस का महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान

UP LIVE VISION DESK
0

कानपुर देहात -: महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में “मिशन शक्ति 5.0” के तहत व्यापक अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में संचालित किया गया।

अभियान के अंतर्गत जनपदीय थाना पुलिस द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों, कानूनी अधिकारों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को 181 (महिला हेल्पलाइन), 1090 (महिला शक्ति लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (इमरजेंसी हेल्पलाइन) एवं 1076 (पुलिस कंट्रोल रूम) जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी प्रदान की। साथ ही UPCOP ऐप के माध्यम से पुलिस सेवाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई गई।

कार्यक्रम में महिलाओं को POCSO एक्ट, दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम तथा आईटी एक्ट के तहत साइबर अपराधों से संबंधित प्रावधानों की जानकारी भी दी गई। पुलिस ने फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग और फर्जी सोशल मीडिया खातों से सतर्क रहने की सलाह दी।

जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top