कानपुर देहात: जनपद कानपुर देहात में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने कार्यालय में जन-सुनवाई कर फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने सभी को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
![]() |
| जनसुनवाई करती पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे |
इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जन-सुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।


