मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सिकंदरा में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस,दिए निर्देश

UP LIVE VISION DESK
0

कानपुर देहात -; मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की अध्यक्षता में तहसील सिकंदरा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।  यह आयोजन तहसील सभागार कक्ष में संपन्न हुआ, जहाँ कुल 38 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 4 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 24 राजस्व विभाग से संबंधित थीं। इसके अतिरिक्त, विधुत विभाग 01, खंड विकास अधिकारी  स्तर पर 04  एवं अन्य 09 शिकायती प्रार्थना पत्र शामिल थे।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये।  शेष प्रकरणों को निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिये गये कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित कराए।इस मौके पर एसडीएम सिकंदरा,  खंड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top