ड्यूटी के दौरान शहीद हुए आरक्षी केशव यादव, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

UP LIVE VISION DESK
0

  सचिन अग्निहोत्री | कानपुर देहात


🔹 सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत

जनपद कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद क्षेत्र अंतर्गत कहिंजरी पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी स्वर्गीय केशव यादव (30 वर्ष) की ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मृत्यु हो गई।
दिनांक 13 अप्रैल 2026 को ग्राम पहाड़ीपुर के पास पेट्रोल पंप के निकट अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

शहीद के पार्थिव देह को कंधा देती पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय


🔹 सरकारी कार्य से लौटते समय हुआ हादसा

बताया गया कि आरक्षी केशव यादव सोमवार शाम सरकारी कार्य (समन तामील) से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। उनकी असामयिक मृत्यु ने पूरे पुलिस विभाग को झकझोर कर रख दिया है।


🔹 पुलिस लाइन में दी गई राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस लाइन, कानपुर देहात में शहीद आरक्षी के पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
श्रद्धांजलि सभा में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।



🔹 सलामी देकर किया गया सम्मान

शहीद आरक्षी को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम सलामी दी गई। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव, जनपद आगरा के लिए रवाना किया गया।


🔹 2018 बैच के कर्मठ सिपाही थे केशव यादव

आरक्षी केशव यादव वर्ष 2018 बैच के सिपाही थे। वे अपनी ड्यूटी के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे थे। उनकी आकस्मिक मृत्यु से पुलिस विभाग में शोक की लहर व्याप्त है।


🙏 पुलिस विभाग ने जताई गहरी संवेदना

पुलिस परिवार ने शहीद के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top