कोतवाली शिवली के नाक तले मेडिकल स्टोर में चोरी, बेखौफ चोरों ने उड़ाए हजारों रुपये

UP LIVE VISION DESK
0

रिपोर्टर: राहुल मिश्रा | शिवली, कानपुर देहात


🔴 पुलिस पिकेट के पास हुई वारदात, उठे सुरक्षा पर सवाल

शिवली कस्बे में कोतवाली से चंद कदम दूरी पर स्थित अमृत चौराहे के पास एक मेडिकल स्टोर में बुधवार रात बेखौफ चोरों ने धावा बोल दिया। घटना पुलिस पिकेट के बिल्कुल नजदीक होने के बावजूद हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस


🔹 छत तोड़कर दुकान में घुसे चोर

जानकारी के अनुसार, चोर छत पर लगे जाल को तोड़कर दुकान के अंदर घुसे और शटर खोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान में रखी गोलक व पूजा स्थल से करीब ₹60 हजार नगदी तथा लगभग ₹20 हजार कीमत का कॉस्मेटिक सामान चोरी कर लिया।



🔹 CCTV तोड़े, DVR भी ले गए साथ

चोरी के दौरान चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर को तोड़ दिया और डीवीआर को अपने साथ ले गए, जिससे साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई।


🔹 सुबह जानकारी मिलते ही मचा हड़कंप

गुरुवार सुबह जब दुकान संचालक कुशाग्र मिश्रा अपने पिता मोहन मिश्रा के साथ दुकान खोलने पहुंचे, तो चोरी की घटना देख हैरान रह गए। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर जमा हो गए।


🔹 पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर लेकर मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।


🔹 लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं

शिवली और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हाल ही में बैरी सवाई गांव में भी चोरी की घटना हुई थी, जिसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।


⚠️ व्यापारियों में आक्रोश, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

कोतवाली और पिकेट के पास हुई इस घटना ने व्यापारियों में डर और आक्रोश पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त की शिथिलता के कारण ही चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top