विद्युत लाइन का तार टूटकर गेहूं के खेत में गिरा, डेढ़ बीघा फसल जलकर खाक

UP LIVE VISION DESK
0

  राहुल मिश्रा, शिवली (कानपुर देहात)


शिवली के पास मवैया मार्ग पर हुआ हादसा

शिवली (कानपुर देहात)। शुक्रवार दोपहर कस्बा शिवली के पास मवैया मार्ग किनारे उस समय हड़कंप मच गया जब विद्युत लाइन का तार टूटकर खेत में गिर गया। तार गिरते ही खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई, जिससे देखते ही देखते आग फैलने लगी।

गेहूं की फसल को खाक करती आग की लपटे


राहगीरों और किसानों ने किया आग बुझाने का प्रयास

आग लगते ही मौके पर मौजूद राहगीरों और किसानों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लेकिन तेज हवा चलने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई।


फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही जिला पंचायत सदस्य रामजी अग्निहोत्री द्वारा फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


बताई पर ली गई थी खेत की जमीन

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत शिवली निवासी सुधा ओमर पत्नी राम प्रकाश ओमर का खेत मवैया मार्ग किनारे स्थित है, जिसे आजाद नगर निवासी सतीश चंद्र कश्यप ने बताई पर लिया हुआ था। खेत के ऊपर से विद्युत लाइन के तार गुजर रहे थे।


पहले से दी गई थी तार खराब होने की सूचना

सतीश चंद्र कश्यप के मुताबिक गुरुवार को ही विद्युत तार आपस में चिपक गए थे, जिसकी सूचना स्थानीय विद्युत केंद्र को दी गई थी। इसके बावजूद शुक्रवार को लापरवाही के चलते बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई, जिससे तार टूटकर खेत में गिर गया और आग लग गई।


आसपास की फसल बची, किसान को भारी नुकसान

आग बुझ जाने से आसपास के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बाल-बाल बच गई। हालांकि इस हादसे में किसान की लगभग डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top