चलती ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, हैलेट रेफर

UP LIVE VISION DESK
0

 

राहुल मिश्रा/शिवली कानपुर देहात - लखनऊ से मुंबई जा रहा एक युवक रविवार सुबह चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से शिवली सीएचसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में हैलेट अस्पताल रेफर किया गया है। 

उपचार करते डॉक्टर
  जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय एकलाख पुत्र मोहम्मद राशिद निवासी दुबग्गा बालागंज, मोअज्जमनगर लखनऊ चौक लखनऊ, ने बताया कि वह रात में लखनऊ से मुंबई ट्रेन से जा रहा है। सुबह करीब 7:30 बजे राहगीरों ने जब आंट और रैपालपुर के बीच खंभा नंबर 1043/17 के पास रेलवे लाइन के किनारे एक घायल युवक को पड़ा देखा तो तत्काल सूचना पुलिस को दी। सूचना पर हेड का0 ब्रजेश तथा हेड का0 श्यामलाल मौके पर पहुंचे और घायल युवक को एंबुलेंस की सहायता से शिवली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां मौके पर मौजूद डॉक्टर सनी यादव ने घायल युवक की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हैलेट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया। युवक के दोनों हाथ तथा पैर टूटे हुए तथा चेहरे और सिर में गंभीर चोट थी। वहीं ग्रामीणों ने आशंका जताई कि घायल युवक रात्रि के समय अज्ञात ट्रेन के दरवाजे के पास बैठा होगा और अचानक झटका लगने से गिरा होगा।

मैंथा चौंकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि घायल युवक को इलाज के लिए शिवली सीएससी लाया गया जहां से गंभीर हालत में हैलेट अस्पताल भेज दिया गया है। घायल युवक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top