राहुल मिश्रा (शिवली) कानपुर देहात - शुक्रवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में शिवली क्षेत्र के सिंहपुर मजरा बैरी दरियाव गांव में युवक ने गांव के बाहर बगिया में चिल्ला के पेड़ में गमछे के सहारे फांसी लगा जीवन लीला समाप्त कर ली। खेतों की तरफ गए चरवाहों ने जब मृतक की झूलती हुई लाश देखी तो परिजनों को सूचना दी। किशोर को झूलता देख मौके पर पहुंचे स्वजनों के बीच चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज बागपुर ने फील्ड यूनिट टीम बुला साक्ष्य संकलित किये तथा शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 |
| मृतक युवक की फाइल फोटो |
शुक्रवार की दोपहर तीन बजे बाघपुर चौकी क्षेत्र के सिंहपुर मजरा बैरी दरियाव गांव निवासी छोटे लाल कमल का 23 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार गांव के बाहर खेतों के पास बगिया में खड़े चिल्ला के पेड़ में अज्ञात कारणों से गमछे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक परिवार में सबसे छोटा था। दोपहर में खेतों की ओर गए चरवाह होने जब युवक को झूलते हुए देखा तो तत्काल सूचना परिजनों को दी। जानकारी पर स्वजन मौके पर पहुंचे और चीख-पुकार मच गई और मां रमाकान्ती, भाई अरविंद, आशीष, धर्मेंद्र घटनास्थल पर दहाड़े मार रोने लगे। सूचना पर मौके पर बाघपुर चौकी प्रभारी योगेन्द्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच छानबीन शुरू की और फील्ड यूनिट टीम को बुला साक्ष्य जुटाए तथा शव को फंदे से नीचे उतार कर विधिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थित स्पष्ट होगी।