थाना मंगलपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए महिला सम्बन्धी अपराध में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

सचिन अग्निहोत्री / एडिटर
0

कानपुर देहात।  जनपद कानपुर देहात में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना मंगलपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए, अभियुक्त शीलू द्वारा वादिनी को बुरी नीयत से पकड़ कर दुष्कर्म का प्रयास करने व शोर मचाने पर भाग जाने के सम्बन्ध में वादिनी द्वारा दिनांक 26.06.2026 को दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर थाना मंगलपुर पर मु0अ0सं0 178/26 धारा 74 बीएनएस0 बनाम शीलू उपरोक्त पंजीकृत कराया गया था।

पुलीस की पकड़ में खड़ा आरोपी
मुकदमा उपरोक्त में विवेचना के क्रम में साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा 64 बीएनएस0 की बढोत्तरी की गयी। उक्त अभियोग में नामजद वांछित अभियुक्त शीलू पुत्र विमल कुमार, उम्र 26 वर्ष, हाल पता ग्राम हिसावा थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात, मूल निवासी ग्राम मुकुटपुर थाना बकेवर जनपद इटावा को दिनांक 28.06.2026 को ग्राम सुमेर पुरवा जाने वाले मार्ग पर, हवासपुर सीएचसी से करीब 400 मीटर आगे से गिरफ्तार किया गया।  गिरफ्ताशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top