शिवली कानपुर देहात।
शादी समारोह में शामिल होने अपनी ससुराल कोतवाली शिवली के बागपुर गांव आया वृद्ध रविवार की शाम बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए सीएचसी शिवली भेजा गया था जहां गंभीर हालत होने पर उसे इलाज हेतु हैलेट अस्पताल कानपुर रिफर कर दिया गया था, जहां सोमवार सुबह उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
![]() |
| घायल राजबहादुर और जांच करती पुलिस |
सरगांव खुर्द थाना डेरापुर निवासी 60 वर्षी राज बहादुर दिवाकर बाघपुर स्थित अपनी ससुराल साले प्यारेलाल संखवार के यहां आया था। उसे भीटी बिकरू थाना चौबेपुर कानपुर नगर में आयोजित एक शादी समारोह संस्कार में शामिल होने के लिए जाना था। रविवार देर शाम वह सड़क मार्ग से प्यारे लाल के घर जाने के लिए पैदल जा रहा था। अभी वह बाघपुर स्थित साधन सहकारी समिति तिराहे के सामने ही पहुंचे थे कि बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी शिवली भेजा था जहां से उसे गंभीर हालत होने पर एल एल आर अस्पताल हैलट कानपुर रेफर कर दिया गया था जहां उपचार के दौरान सोमवार सुबह वृद्ध की मौत हो गई।
कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दिवंगत वृद्ध के पुत्र ऋषि कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।



