जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते औनाहां चौकी में लगा वाटर कूलर फांक रहा धूल

राहुल मिश्रा
0

 

आम जनमानस की कौन बुझाए प्यास, जब वाटर कूलर खुद ही प्यासा


शिवली कानपुर देहात।

मैथा ब्लॉक प्रमुख निधि से औनाहां चौकी में लगवाया गया वाटर कूलर प्रशासन की लापरवाही और तकनीकी खामियों के कारण सफेद हाथी साबित हो रहा है। भीषण गर्मी के इस मौसम में जनता और पुलिस चौकी आए फरियादियों को ठंडे पानी की सुविधा देने के उद्देश्य से लगवाया गया यह वाटर कूलर दो अलग-अलग जगह समरसेबल बोरिंग होने के बावजूद भी धूल फांक रहा है। 

औनाहां चौकी में लगा वाटर कुलर 

         

           

बताते चलें कि शिवली थाना क्षेत्र के औनाहां चौकी के अंदर लगभग तीन माह पूर्व मैथा ब्लाक प्रमुख अनुपमा सिंह द्वारा लगवाया गया वाटर कूलर बेमकसद साबित हो रहा है जो अभी तक संचालित नहीं हो पाया है। जिससे भारी उमस व गर्मी से राहगीर, फरियादियों सहित पुलिस कर्मियों को ठंडे पानी की समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। लाखों रुपए की लागत से स्थापित यह मशीन सिर्फ शो पीस बनकर रह गई है। जिससे सरकारी बजट का खुला दुरुपयोग साफ नजर आ रहा है और चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी में पीने के पानी के लिए लोगों को बाहर भटकना पड़ रहा है। जब वाटर कूलर मशीन आई थी तो लोगों की उम्मीद जगी कि अब उन्हें ठंडा पानी मिलेगा लेकिन यहां तो सब उल्टा ही हो गया कि आम जनमानस की प्यास कौन बुझाए जब वाटर कूलर खुद ही प्यासा है।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज सिंह ने बताया कि जानकारी नहीं थी शीघ्र ही मैकेनिक भेज कर समस्या का निस्तारण किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top