कस्बा शिवली में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने शव कब्जे में ले मोर्चरी भेजा

राहुल मिश्रा
0

 कत्थई रंग की पैंट व लाइनदार फिरोजी रंग की शर्ट, लाल रंग का कच्छा और गले में भगवा अंगौछा डाले मिला अज्ञात व्यक्ति का शव


शिवली कानपुर देहात। बुधवार की दोपहर कस्बा शिवली बस स्टॉप पर एक अज्ञात युवक के अचेत अवस्था में पड़े होने की जानकारी मिलते ही राहगीरों व व्यापारियों के बीच सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस युवक को शिवली अस्पताल लेकर पहुंची जहां पर मौजूद डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के शव की पहचान कराने का भरसक प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मौके पर जांच करती कोतवाली पुलिस 
       नगर पंचायत शिवली बस स्टॉप पर स्थित पवन तनय होटल के पास पेंड़ के नीचे बने चबूतरे पर शाम 4 बजे एक करीब 40 वर्षीय व्यक्ति के अचेत अवस्था में पड़े होने की जानकारी मिलते ही भीड़ इकट्ठी हो गई। अज्ञात व्यक्ति के पड़े होने की जानकारी मिलने पर शिवली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और युवक को एंबुलेंस द्वारा शिवली सीएससी लेकर पहुंची जहां पर मौजूद डॉक्टर सुरभि खत्री ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक कत्थई रंग की पैंट व लाइनदार फिरोजी रंग की शर्ट पहने था।


कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव की पहचान करवाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन पहचान नहीं हो सकी है शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top