शिवली कानपुर देहात। मैंथा तहसील क्षेत्र के ग्राम बंडा बरार में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती ने छत पर लगे लोहे के पाइप में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शव लटकता देख परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुला साक्ष्य संकलित करवाए और आवश्यक विधिक कार्रवाई कर शव को कब्जे में ले पंचायत नामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
 |
| मृतका अंकिता की फाइल फोटो |
कोतवाली शिवली क्षेत्र के बंडा बरार गांव में सोमवार की दोपहर लगभग एक बजे विनय कुमार की 19 वर्षी पुत्री अंकिता जो कि राम जानकी महाविद्यालय में बी ए की छात्रा थी, ने संदिग्ध परिस्थितियों में छत में लगे लोहे के पाइप से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। शव लटकता देख परिजनों के बीच चीख पुकार मच गई। मां सुनीता ,भाई आकाश ,बहन शिवानी का रो रो के बुरा हाल हो गया। सूचना पर कोतवाली के एसआई अच्छेलाल मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की और फोरेंसिक टीम को बुला साक्ष्य संकलित किए और आवश्यक कार्रवाई कर शव को कब्जे में ले पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।