आवास योजना पर सवाल! कानपुर देहात में प्रधान पर गंभीर आरोप,ग्रामीणों ने आत्मदाह की दी चेतावनी**

 कानपुर देहात 


**आवास योजना पर सवाल! कानपुर देहात में प्रधान पर गंभीर आरोप,ग्रामीणों ने आत्मदाह की दी चेतावनी**


कानपुर देहात के डेरापुर तहसील क्षेत्र के इंजुआ रामपुर गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता और पात्र लोगों को आवास न दिलाने के आरोप लगाए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि उनसे आवास दिलाने के नाम पर पैसे मांगने की बात कही गई, लेकिन आज तक उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला। लगातार हो रही बारिश के बीच कई परिवार कच्चे और जर्जर मकानों में रहने को मजबूर हैं। उनका आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं गांव निवासी देवेंद्र पुत्र छोटेलाल, शैलेंद्र कुमार, कमलेश, दीपू गुप्ता, रिजवान, नफीस, गंगाराम समेत कई ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आत्मदाह जैसा कदम उठाने को मजबूर होंगे।

एक ओर उत्तर प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति की बात करती है और हर पात्र परिवार को पक्का मकान उपलब्ध कराने का दावा करती है, वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि उनके गांव में इन दावों का लाभ उन्हें नहीं मिल रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने