औरैया। जिला प्रशासन ने मिलावटखोरों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में एक विशेष अभियान चलाया। इस कार्रवाई के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए और 'फूड सेफ्टी ऑन व्हील' मोबाइल वैन के जरिए मौके पर ही उनकी जांच की गई।
मोबाइल लैब से मौके पर जांच, 3 सैंपल फेल
अभियान के दौरान देवकली मंदिर (औरैया) और देवघाट मंदिर (बिधूना) क्षेत्र की दुकानों से कुल 15 नमूने एकत्र किए गए। मोबाइल लैब में हुई त्वरित जांच के दौरान 15 में से 3 सैंपल निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे। इसके बाद विभाग ने संबंधित दुकानदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए सुधार नोटिस जारी किए हैं।

इन दुकानों से लिए गए सैंपल
खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास के नेतृत्व में टीम ने देवघाट मंदिर बिधूना और भगत सिंह चौराहा स्थित दुकानों से पेड़ा के सैंपल लिए। इसके साथ ही बिधूना के मैसर्स लक्ष्मी मिष्ठान भंडार से डोडा बर्फी और पनीर के नमूने भी जांच के लिए एकत्र किए गए।

दोषी पाए जाने पर होगी कानूनी कार्रवाई
अधिकारियों के मुताबिक, फेल हुए तीनों नमूनों को अब विस्तृत और गहन जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला (सेंट्रल लैब) भेजा जा रहा है। यदि लैब रिपोर्ट में भी मिलावट या अनियमितता की पुष्टि होती है, तो संबंधित खाद्य कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जागरूकता अभियान भी चलाया
कार्रवाई के साथ-साथ विभागीय टीम ने व्यापारियों और आम नागरिकों को सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण भोजन के महत्व के प्रति जागरूक भी किया। अधिकारियों ने साफ संदेश दिया है कि मिलावटखोरी के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Tags
औरैया