शिवली कानपुर देहात।
मैंथा तहसील क्षेत्र के नवल निवादा मजरा भेवान में कच्चे मकान के गिरने से शनिवार देर रात्रि अधिवक्ता बेटी और उसकी मां की दर्दनाक मौत हो गया थी। इस हृदयविदारक घटना को सुन पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव कुमार बेरिया और सपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम सागर राजपूत सोमवार को शोकाकुल परिवार से मिल ढांढस बंधाया और हर संभव मदद करने का आश्वाशन दिया।
बताते चलें कि रविवार को भोर लगभग 3 बजे नवल निवादा मजरा भेवान गांव में बारिश उस समय आफत लेकर आई जब कच्चे मकान में गुजर बसर कर रही शांति 75 वर्ष तथा उनकी अधिवक्ता बेटी नीलू 35 वर्ष मां बेटी एक ही चारपाई परसो रहीं थीं कि उसका कच्चा मकान भर भरा कर उनके ऊपर ढह गया जिससे वह मलबे में दब गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। लंबी बीमारी के चलते पिता रामेश्वर पाल का निधन हो गया था पिता के मौत के बाद मां बेटी किसी तरह मेहनत मजदूरी कर अपना जीवन बसर कर रही थी।
इस दर्दनाक हादसे में मां-बेटी बेटी की मौत की जानकारी होते ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम सागर के तत्वाधान में पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव कुमार बेरिया सोमवार की शाम शोकाकुल परिवार से मिले और हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है। मां बेटी को अब तक आवास आवंटन क्यों नहीं हुआ इस बात की जांच होनी चाहिए और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाही होनी चाहिए। दुख की इस घड़ी में पूरा समाजवादी परिवार, शोकाकुल परिजनों के साथ खड़ा है। इस दौरान सांत्वना देने में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम सागर राजपूत, मझिले यादव, नीरज राजपूत, रघुनाथ पाल, अवधेश पाल आदि मौजूद रहे।


