कानपुर देहात 30 हजार खाद्य तेल के डिब्बे सीज:8 जिलों के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने की छापेमारी

UP LIVE VISION
0

कानपुर देहात -: औद्योगिक क्षेत्र रनियां में खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। लखनऊ से पहुंची 35 सदस्यीय टीम ने रनियां स्थित चार प्रमुख खाद्य तेल फैक्ट्रियों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिलावट के प्रति जीरो टॉलरेंस के निर्देश पर की गई।

जांच पड़ताल करती खाद्य टीम
ज्वाइंट कमिश्नर लखनऊ, हरिशंकर सिंह के नेतृत्व में 8 जिलों के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी और निरीक्षकों की टीम ने एक साथ धावा बोला। टीम ने चार बड़ी इकाइयों को निशाना बनाया, जिनमें मयूर वनस्पति, बावर्ची वनस्पति, वैभव एडिबल ऑयल मिल और अग्रवाल एग्रो शामिल हैं।


छापेमारी के दौरान 30,000 से अधिक नग खाद्य तेल सीज किए गए। इनमें पाउच, डिब्बे, गत्ते और टीन के कंटेनर शामिल थे। अधिकारियों को बड़े पैमाने पर अनियमितताएं मिलीं। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

ज्वाइंट कमिश्नर हरिशंकर सिंह ने बताया कि होली के त्योहार के मद्देनजर मिलावटी तेल की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश भर में 58 टीमों द्वारा 70 से अधिक इकाइयों पर छापेमारी की जा रही है। रनियां में भारी मात्रा में स्टॉक सीज किया गया है।


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मुनाफे के लिए जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ज्वाइंट कमिश्नर ने उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि वे सामान खरीदते समय पैकिंग और ब्रांड की गहनता से जांच अवश्य करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top