अभिलेख अपूर्ण पाये जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल सुधार करने के दिये निर्देश, कार्यालय में आने वाले आमजन को बेहतर सुविधा एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराना होनी चाहिए प्राथमिकता:- मुख्य विकास अधिकारी
कानपुर देहात -: मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा रसूलाबाद विकासखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पटलों का गहन निरीक्षण कर पत्रावलियों एवं अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने मानव संपदा पोर्टल एवं ई-ऑफिस के संचालन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रविष्टियां समयबद्ध एवं त्रुटिरहित रूप से पूर्ण की जाएं।
![]() |
| निरीक्षण करते मुख्य विकास अधिकारी |
उन्होने ने उपस्थित सहायक लेखाकार को निर्देश दिये कि समस्त योजनाओं के क्रियान्वयन में वित्तीय नियमो का पालन किया जाये। निरीक्षण के दौरान डी०सी० मनरेगा, एवं विकासखंड के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।अभिलेख अपूर्ण पाये जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल सुधार करने के दिये निर्देश, कार्यालय में आने वाले आमजन को बेहतर सुविधा एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराना होनी चाहिए प्राथमिकता:- मुख्य विकास अधिकारी@CdoKanpurDehat @dm pic.twitter.com/tcJPqRbGB9
— UP Live Vision 24×7 (@uplivevision) February 23, 2026
