रूरा स्टेशन मास्टरों द्वारा विद्यालय में कराया गया निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता

UP LIVE VISION
0

 UP LIVE VISION DESK/SHAURABH MISHRA 

ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के बैनर तले बुधवार को रूरा स्टेशन पर स्टेशन मास्टरों ने स्टेशन मास्टर दिवस मनाया l इस अवसर पर स्टेशन मास्टरों द्वारा विद्यालयों में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l

स्टेशन अधीक्षक रूरा अशोक कुमार ने बताया की देश भर में 25 फरवरी को स्टेशन मास्टर दिवस मनाया जाता है और इस अवसर पर आइस्मा प्रयागराज मण्डल द्वारा मण्डल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों में *2047 विकसित भारत निर्माण में भारतीय रेल और स्टेशन मास्टर की भूमिका* विषय पर निबंध और *स्वच्छ भारत निर्माण में भारतीय रेल और स्टेशन मास्टर की भूमिका* विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है l इन प्रतियोगिताओं में कानपुर देहात और रूरा के एक दर्जन से ज्यादा प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों से 140 से ज्यादा छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया है l इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार, स्टेशन मास्टर विनय कुमार विश्वकर्मा व अखिलेश वर्मा ने अन्य रेल कर्मियों के साथ  स्टेशन पर वृक्षारोपण किया l
स्टेशन मास्टर रूरा विनय कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि मण्डल अध्यक्ष इंद्रसेन व मण्डल सचिव ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में संगठन द्वारा मण्डल के सभी स्टेशनों पर वृक्षारोपण व विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है l प्रतियोगिताओं से बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ भारतीय रेल और स्वच्छता के प्रति बच्चों को जागरूक करना व भारत के उज्ज्वल भविष्य निर्माण से विद्यार्थियों को अवगत कराना है l मण्डल सचिव ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि  प्रतियोगिता के विजेताओं को संगठन द्वारा मेडल, ट्रॉफी, पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जायेगा, साथ ही प्रत्येक विद्यालय के विद्यालय स्तर पर प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत कर सम्मानित किया जायेगा l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top