UP LIVE VISION DESK/ SHAURABH MISHRA
ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के बैनर तले बुधवार को चंदारी, चकेरी, कानपुर सेंट्रल, पनकी, अनवरगंज, गोविंदपुरी सहित शहर के सभी स्टेशनों पर स्टेशन मास्टरों ने स्टेशन मास्टर दिवस मनाया l इस अवसर पर स्टेशन मास्टरों द्वारा विद्यालयों में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया l स्टेशन अधीक्षक चंदारी विनोद कुमार ने बताया की देश भर में 25 फरवरी को स्टेशन मास्टर दिवस मनाया जाता है और इस अवसर पर आइस्मा प्रयागराज मण्डल द्वारा मण्डल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों में *2047 विकसित भारत निर्माण में भारतीय रेल और स्टेशन मास्टर की भूमिका* विषय पर निबंध और *स्वच्छ भारत निर्माण में भारतीय रेल और स्टेशन मास्टर की भूमिका* विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन व वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जा रहा है l इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक चंदारी विनोद कुमार व स्टेशन मास्टर रौशन कुमार सहित अन्य रेल कर्मियों के साथ वृक्षारोपण किया l
 |
|
स्टेशन मास्टर चकेरी व मण्डल उप सचिव दीपक कुशवाहा ने बताया कि संगठन द्वारा मण्डल के सभी स्टेशनों पर वृक्षारोपण व विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है l प्रतियोगिताओं से बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ भारतीय रेल और स्वच्छता के प्रति बच्चों को जागरूक करना व भारत के उज्ज्वल भविष्य निर्माण से विद्यार्थियों को अवगत कराना है l मण्डल सचिव ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि कानपुर नगर से 5 प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों से 80 से ज्यादा छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया है l प्रतियोगिता के विजेताओं को 8 मार्च को संगठन द्वारा मेडल, ट्रॉफी, पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जायेगा, साथ ही प्रत्येक विद्यालय के विद्यालय स्तर पर प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत कर सम्मानित किया जायेगा l