कानपुर देहात-: थाना शिवली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 03 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार pic.twitter.com/I4ddovUfC3
— UP Live Vision 24×7 (@uplivevision) February 25, 2026
जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनांक 17.02.2026 को वादी श्री वीरेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 अखिलेश कुमार निवासी नुनारी बहादुरपुर (औनहाँ) अटिया थाना शिवली जनपद कानपुर देहात के साथ अभियुक्तगण द्वारा गाली गलौज कर मारपीट किये जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 0074/2026 धारा 115(2)/352/351(3)/191(2) भारतीय न्याय सहिता 2023 पंजीकृत कराया गया। मुकदमा उपरोक्त में विवेचना के क्रम में साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा 109(1) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी है। थाना शिवली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. रज्जाक पुत्र सहाबुद्दीन उम्र 45 वर्ष 2. गोलू उर्फ साहिल पुत्र रज्जाक उम्र 27 वर्ष 3. भोलू उर्फ ताहिर मोहम्मद पुत्र रज्जाक उम्र 22 वर्ष निवासीगण ग्राम बैरी सवाई थाना शिवली जनपद कानपुर देहात को आज दिनांक 25.02.2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण के घर के सामने ग्राम बैरी सवाई से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
![]() |
| पुलिस की पकड़ में खड़े पड़े आरोपी |
