प्रभारी मंत्री मत्स्य विभाग उ०प्र० डा० संजय कुमार निषाद जी ने रनियां स्थित वृद्ध आश्रम का किया औचक निरीक्षण

UP LIVE VISION
0

कानपुर देहात -:  मंत्री, मत्स्य विभाग, उ०प्र०, डा० संजय कुमार निषाद ने देर रात रनियां स्थित वृद्ध आश्रम का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। 

निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री डॉक्टर संजय कुमार निषाद
मंत्री जी ने आश्रम में उपलब्ध आवासीय सुविधाओं, भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं तथा सुरक्षा प्रबंधों का विस्तार से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वृद्धजनों को शासन की मंशानुरूप सभी मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से उपलब्ध कराई जाएं। निरीक्षण के दौरान मंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार बुजुर्गों के सम्मान, सुरक्षा एवं बेहतर जीवनयापन के लिए प्रतिबद्ध है। वृद्धजनों की सेवा समाज का नैतिक दायित्व है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आश्रम प्रशासन को निर्देश दिए कि नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही, बुजुर्गों के मनोरंजन एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाए।इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट व संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top