कानपुर देहात-: प्रभारी मंत्री, मत्स्य विभाग, उ०प्र०, डा० संजय कुमार निषाद ने देर रात रनियां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री जी ने अस्पताल में उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति पंजिका, इमरजेंसी सेवाओं, दवा उपलब्धता, साफ-सफाई व्यवस्था तथा मरीजों को दी जा रही चिकित्सीय सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की।
![]() |
— UP Live Vision 24×7 (@uplivevision) February 25, 2026
इसके उपरांत मंत्री जी द्वारा हाईवे पर संचालित पुलिस पेट्रोलिंग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस पेट्रोलिंग वाहन एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से वार्ता कर सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी ली। मंत्री जी ने निर्देश दिए कि रात्रिकालीन गश्त पूरी सतर्कता के साथ की जाए, जिससे आमजन एवं यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
