कानपुर देहात -: प्रभारी मंत्री, मत्स्य विभाग, उ०प्र० डा० संजय कुमार निषाद द्वारा आज तहसील भोगनीपुर अंतर्गत विकास खंड अमरौधा के ग्राम खरका, किशुनपुर स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री जी ने गौशाला की व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 |
|
निरीक्षण के समय अवगत कराया गया कि गौशाला में कुल 132 निराश्रित/संरक्षित गोवंश संरक्षित हैं। माननीय मंत्री जी ने सभी पशुओं की शत-प्रतिशत ईयर टैगिंग सुनिश्चित करने तथा उनके लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा एवं हरे चारे की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया। माननीय मंत्री जी ने गौशाला परिसर में सूचना पट्ट (बोर्ड) लगाए जाने के निर्देश दिए, जिसमें गौशाला से संबंधित समस्त आवश्यक जानकारी प्रदर्शित की जाए। साथ ही ग्राम खरका एवं किशुनपुर को जोड़ने वाली सड़क की मरम्मत शीघ्र कराए जाने हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित किया, ताकि आवागमन सुगम हो सके। इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने ग्राम में स्थित सचिवालय का भी निरीक्षण किया तथा निर्देशित किया कि ग्राम सचिवालय में संचालित सभी शासकीय योजनाओं की जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए, जिससे ग्रामीणों को योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके।
 |
|
माननीय मंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित की जाएं। मा0 मंत्री जी द्वारा जल जीवन मिशन अन्तर्गत बनायी गयी पानी की टंकी से गांव में जलापूर्ति के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी, जिस पर ग्रामीणों ने बताया कि जलापूर्ति हो रही है, किन्तु कुछ स्थानों पर पाइप लीकेज होने के कारण कुछ घरों तक पानी नही पहुच पाता है। जिस पर मा0 मंत्री जी ने तत्काल मरम्मत कराये जाने के निर्देश दिये गये। इस मौके पर उप जिलाधिकारी भोगनीपुर, क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण, कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।