होली 2026: 2 मार्च को होलिका दहन, 4 मार्च को खेली जाएगी रंगों की होली

UP LIVE VISION DESK
0

होली पर्व को लेकर वर्ष 2026 में तिथि और रंगोत्सव की तारीख को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ज्योतिष गणना के अनुसार 2 मार्च 2026 को होलिका दहन किया जाएगा। वहीं 3 मार्च को पूर्णिमा तिथि के साथ ग्रहण पड़ने के कारण रंग खेलने को लेकर भ्रम की स्थिति है।

आचार्य नयन त्रिपाठी
जिनई बनीपारा क्षेत्र के आचार्य नयन त्रिपाठी ने बताया कि पंचांग के अनुसार 2 मार्च की रात होलिका दहन संपन्न होगा। 3 मार्च को पूर्णिमा तिथि एवं ग्रहण होने के कारण इस दिन रंग नहीं खेला जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा और ग्रहण के सूतक काल में होली खेलना वर्जित माना गया है।

आचार्य के अनुसार 4 मार्च 2026 को चैत्र कृष्ण प्रतिपदा के दिन रंगोत्सव का शुभ मुहूर्त है और इसी दिन रंगों की होली मनाई जाएगी। धर्मशास्त्रों में भी सूतक या ग्रहण काल में रंग खेलने को निषेध बताया गया है।

उन्होंने जानकारी दी कि 3 मार्च को शाम 6 बजे से ग्रहण प्रारंभ होगा और चंद्र ग्रहण के मामले में 9 घंटे पूर्व सूतक काल लग जाता है। इस प्रकार 3 मार्च को सुबह लगभग 9 बजे से ही सूतक प्रभावी रहेगा। इस दौरान भगवान विष्णु की आराधना और तीर्थ स्नान का विशेष महत्व बताया गया है।

ऐसे में श्रद्धालु 2 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को रंगोत्सव मनाएं, यही पंचांग अनुसार शुभ रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top