कानपुर देहात: पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ होलिका दहन, एसपी ने दी होली की शुभकामनाएं

UP LIVE VISION DESK
0

UP LIVE VISION DESK/PUBLISHED BY SACHIN AGNIHOTRI 

कानपुर देहात -: होली पर्व के पावन अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने पूर्ण विधि-विधान से होलिका दहन कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं सुरक्षा की कामना की।

होलिका दहन से पूर्व पूजा अर्चना करती पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को होली पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु सजग एवं कर्तव्यनिष्ठ रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का प्रतीक है तथा सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि त्योहार के दौरान कहीं भी कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, सतत गश्त और अफवाहों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

होलिका दहन के उपरांत पुलिस लाइन का माहौल रंगोत्सव के रंग में रंग गया। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा आत्मीयता के साथ सभी से भेंट की। इस दौरान परिसर में उत्साह और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला।

गुलाल लगाती पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे
इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने जनपद में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। जनपद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि होली का पर्व शांति और आपसी सम्मान के साथ मनाएं तथा किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 या निकटतम थाने से संपर्क करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top