होली को लेकर पुखरायां में एसपी का पैदल गश्त, शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

UP LIVE VISION DESK
0

UP LIVE VISION DESK/PUBLISHED BY SACHIN AGNIHOTRI 

कानपुर देहात-: होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने थाना भोगनीपुर क्षेत्र के कस्बा पुखरायां में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर कानून एवं शांति व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस बल के साथ पैदल गस्त करती पुलिस अधीक्षक श्रद्धांजलि नरेंद्र पांडे
गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय व्यापारियों, नागरिकों एवं गणमान्य व्यक्तियों से संवाद कर पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए।


**एसपी के विशेष दिशा-निर्देश:**

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि होली के नाम पर किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार, अश्लील हरकत या छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नशे की हालत में वाहन चलाने, तेज रफ्तार या लापरवाही से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 या निकटतम थाने को दें। एसपी ने कहा कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा पुलिस प्रशासन 24x7 जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top