आगरा: फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए युवती ने बनाया सुसाइड वीडियो, पुलिस ने बचाई जान

UP LIVE VISION DESK
0

  उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए एक युवती द्वारा सुसाइड से जुड़ा वीडियो पोस्ट करने का मामला सामने आया है। वीडियो सामने आते ही Meta Platforms की ओर से अलर्ट जारी किया गया, जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई।

सांकेतिक तस्वीर 
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवती की कुशलता सुनिश्चित करते हुए उससे पूछताछ की। जांच में सामने आया कि युवती ने केवल सोशल मीडिया पर ध्यान आकर्षित करने और फॉलोअर्स बढ़ाने के उद्देश्य से यह वीडियो बनाया था।


पुलिस ने युवती की काउंसलिंग कर उसे भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की सख्त चेतावनी दी। वहीं युवती के परिजनों ने समय पर पहुंचकर स्थिति संभालने के लिए पुलिस की तत्परता की सराहना की। यह पूरा मामला आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र का बताया जा रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top