होली के हुड़दंग की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान

UP LIVE VISION DESK
1

कन्नौज:जनपद कन्नौज में होली के हुड़दंग की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया। इस हमले में दारोगा दयाशंकर पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल दरोगा का उपचार करते चिकित्सा कर्मी
जानकारी के अनुसार छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के भगवंतपुर गांव में झगड़े और हुड़दंग की सूचना मिलने पर दारोगा दयाशंकर पांडेय मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ दबंगों ने उन पर हमला कर दिया और पत्थर मारकर लहूलुहान कर दिया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल दारोगा को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
To Top