कानपुर देहात पुलिस की कार्रवाई: अवैध शराब व असलहा बरामद, कई गिरफ्तार

UP LIVE VISION DESK
0

 कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 03 मार्च 2026 को जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान और शांति व्यवस्था बनाए रखने के तहत विभिन्न थानों की पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की। इस दौरान अवैध शराब व असलहा बरामद कर कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

सांकेतिक तस्वीर
थाना गजनेर पुलिस ने लाल सिंह पुत्र राजेन्द्र कुशवाह निवासी ग्राम जसवापुर थाना गजनेर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 40 क्वार्टर ट्रेटा देशी शराब (ट्विन टॉवर ब्रांड) नाजायज बरामद हुई। मामले में मु0अ0सं0-47/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।

थाना राजपुर पुलिस ने सुमित चौहान पुत्र रणधीर सिंह चौहान निवासी ग्राम महेवा थाना कालपी जनपद जालौन को गिरफ्तार किया। उसके पास से 18 क्वार्टर ट्रेटा देशी शराब (ट्विन टॉवर ब्रांड) बरामद हुई। इस संबंध में मु0अ0सं0-17/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया।

थाना डेरापुर पुलिस ने अमित सिंह पुत्र रामकुमार निवासी कुदौली मड़ौली थाना मंगलपुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0-45/26 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।

थाना बरौर पुलिस ने रवीन्द्र कुमार पुत्र नत्थू सिंह निवासी बेड़ामऊ डेरा थाना बरौर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 18 क्वार्टर ट्रेटा देशी शराब (ट्विन टॉवर ब्रांड) बरामद की। इस मामले में मु0अ0सं0-19/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

इसके अतिरिक्त, जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु पुलिस ने 10 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान की कार्रवाई की। इनमें थाना रूरा से 1, गजनेर से 2, मूसानगर से 1, अमराहट से 1 तथा मंगलपुर से 5 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top