कानपुर देहात में होलिका दहन को लेकर विवाद, सुबह खूनी संघर्ष में 5 घायल

UP LIVE VISION DESK
0

 कानपुर देहात। अमराहट क्षेत्र के मनसापुर गांव में होलिका दहन को लेकर शुरू हुआ विवाद मंगलवार सुबह खूनी संघर्ष में बदल गया। सोमवार रात हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था, जो सुबह हिंसक झड़प में तब्दील हो गया।

मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस 
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले और जमकर पत्थरबाजी हुई। इस दौरान कुल 5 लोग घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top