आगरा-कानपुर एनएच पर बड़ा हादसा, स्लीपर बस पलटी; 10 घायल, 4 की हालत गंभीर

UP LIVE VISION DESK
0

 इटावा। आगरा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। बकेवर थाना क्षेत्र के उझियानी बाईपास के पास एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 40 यात्री सवार बताए जा रहे थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस अचानक संतुलन खो बैठी और हाईवे पर पलट गई, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में कम से कम 10 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना स्तर पर एकत्रित भीड़ राहत बचाव कार्य करती पुलिस टीम
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर यातायात सुचारू कराने में जुटी रही। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।

पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक तौर पर तेज रफ्तार या चालक की लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि हाईवे पर सफर के दौरान सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top