इटावा में प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले, क्षेत्र में सनसनी

UP LIVE VISION DESK
0

इटावा -: बकेवर थाना क्षेत्र के नगला भजू गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई। जब सुबह खेत पर नीम के एक ही पेड़ से प्रेमी व प्रेमिका के शव फंदे पर झूलते हुए मिले। सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी बकेवर विपिन मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस
रविवार सुबह ग्रामीण जब खेतों की ओर निकले, तो खेतों के पास खड़े नीम के पेड़ पर दो शवों को लटकता देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

बताया गया कि किशोरी ने दुपट्टे से फांसी लगाई थी, जबकि युवक ने गमछे का फंदा बनाकर जान दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top