कानपुर देहात में देर रात तीन दुकानों में आग, लाखों का नुकसान

UP LIVE VISION DESK
0

 कानपुर देहात -:  जिले के मंगलपुर थाना क्षेत्र में देर रात अज्ञात लोगों द्वारा तीन दुकानों में आग लगाए जाने की घटना से हड़कंप मच गया। वारदात झींझक–सिकंदरा मार्ग स्थित लौवा मोड़ के पास की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय एक दुकान में सो रहे रामआसरे पाल ने आग की लपटें देखीं और शोर मचाया। समय रहते बाहर निकल जाने से उनकी जान बाल-बाल बच गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास की अन्य दुकानें भी चपेट में आ गईं।

सूचना पर आसपास के पेट्रोल पंप कर्मियों और परिजनों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो चुका था। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अज्ञात आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top