कानपुर देहात -: जिले के रसूलाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत मेघजाल गांव के सामने दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। तेज रफ्तार के चलते हुआ यह हादसा इतना भीषण था कि दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
![]() |
| सांकेतिक तस्वीर |
घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। होली के त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

.jpeg)
