Shraddha Narendra Pandey ने शनिवार को थाना रसूलाबाद क्षेत्र के अंतर्गत चौकी नारखास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चौकी परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, आगन्तुक रजिस्टर, बीट सूचना और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया तथा पुलिसकर्मियों को अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने नारखास स्थित Naradashram Temple पहुंचकर दर्शन किए और वहां की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया और क्षेत्र की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
एसपी ने मौजूद लोगों को महिलाओं की सुरक्षा, महिला अपराधों की रोकथाम और साइबर अपराध से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि कानपुर देहात पुलिस महिलाओं के खिलाफ अपराध और साइबर ठगी के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है।
उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, धोखाधड़ी या अपराध की सूचना तुरंत नजदीकी थाना/चौकी या 112 आपातकालीन सेवा पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। 🚔



