विशेष संवाददाता: सचिन अग्निहोत्री | कानपुर देहात
🔴 विशेष अभियान में पुलिस को मिली सफलता
कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रूरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
कानपुर देहात
— UP Live Vision 24×7 (@uplivevision) April 24, 2026
➡️ थाना रूरा पुलिस ने मोबाइल टावर बैटरी चोरी मामले में 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार।
➡️ आरोपियों के कब्जे से पिकअप वाहन, चोरी के औजार, ₹20,850 नगद व मोबाइल बरामद
➡️ एक अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद
➡️ पूछताछ में टावर से 144 बैटरियां चोरी कर बेचने का खुलासा। pic.twitter.com/GZpRofuF7w
🔹 चोरी की वारदात का मामला
यह मामला 10 मार्च 2026 का है, जब ग्राम इंजुआरामपुर रेलवे अंडरपास के पास स्थित मोबाइल टावर से 300Ah की कुल 144 बैटरियां चोरी कर ली गई थीं। इस संबंध में वादी स्वर्ण सिंह की तहरीर पर थाना रूरा में मुकदमा दर्ज किया गया था।
🔹 चेकिंग के दौरान हुई गिरफ्तारी
24 अप्रैल 2026 को तड़के करीब 4 बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अमौली ठाकुरान चौराहे के पास चेकिंग के दौरान नरेन्द्र चौहान (27 वर्ष) और अमन कटियार (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
🔹 भारी मात्रा में सामान और हथियार बरामद
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से—
01 पिकअप वाहन
चोरी के औजार (रिंच, कटर, आला नकब)
₹20,850 नगद
01 एंड्रॉयड मोबाइल
01 अवैध तमंचा (12 बोर) व कारतूस
बरामद किए गए हैं।
🔹 पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
पूछताछ में आरोपी नरेन्द्र चौहान ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मोबाइल टावर से बैटरियां चोरी कर पिकअप में लादकर ले गए थे और बाद में उन्हें फैक्ट्री क्षेत्र में बेच दिया। वहीं अमन कटियार ने बताया कि वह पिकअप चालक है और अतिरिक्त पैसे के लालच में इस वारदात में शामिल हुआ।
🔹 आपराधिक इतिहास भी आया सामने
मुख्य आरोपी नरेन्द्र चौहान पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसकी शातिर अपराधी की भूमिका सामने आई है।
🔹 धाराएं बढ़ाकर भेजा गया जेल
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में नई धाराएं जोड़ते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
🔹 पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना रूरा पुलिस टीम—उपनिरीक्षक अनूप पाण्डेय, कांस्टेबल राहुल और सुमित की अहम भूमिका रही।


