📍 शिवली, कानपुर देहात | रिपोर्टर: राहुल मिश्रा
शिवली क्षेत्र के नुनारी बहादुरपुर औनहां स्थित त्यागी आश्रम हनुमान गढ़ी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिवस पर साध्वी राज किशोरी शुक्ला ने सुदामा चरित्र का मार्मिक वर्णन करते हुए सच्ची मित्रता का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि मित्रता एक समतावादी संबंध है, जिसमें दोनों का स्थान बराबर होता है और सच्ची मित्रता स्वार्थ से परे होती है।
कथावाचिका ने कृष्ण-सुदामा की मित्रता का उदाहरण देते हुए बताया कि कठिन समय में सच्चा मित्र कभी साथ नहीं छोड़ता, बल्कि हर सुख-दुख में सहभागी बनता है। आज के समय में स्वार्थ आधारित मित्रता पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे मित्रों से दूरी बनाना ही उचित है।
उन्होंने रुक्मिणी विवाह और सुदामा चरित्र की सुंदर व्याख्या करते हुए बताया कि सुदामा केवल मित्र ही नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण के अनन्य भक्त थे, जो उनके हृदय में विराजमान रहते हैं। इस भावुक प्रसंग को सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए।
इस अवसर पर कार्यक्रम में व्यवस्थापक राम प्रकाश द्विवेदी, प्रदीप अवस्थी, महेश मिश्रा, प्रमोद अवस्थी, मनोज तिवारी, अजय पाल, शिवकांत दुबे, संतोष कश्यप, सोनू सैनी, विशाल कश्यप, अप्पू त्रिवेदी, पप्पू कश्यप, रामाधार, अंकित कश्यप, छेदी लाल सैनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


