अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने किया थाना सट्टी का अर्धवार्षिक निरीक्षण

UP LIVE VISION DESK
0

 

अभिलेखों की गहन जांच के साथ साफ-सफाई, जनसुनवाई और आधुनिक पुलिसिंग पर दिए आवश्यक निर्देश

संवाददाता : सचिन अग्निहोत्री

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय के निर्देशन में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने थाना सट्टी का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों और व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना के एंटी रोमियो रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, नियुक्ति एवं ड्यूटी रजिस्टर सहित जनशिकायत रजिस्टर की सूक्ष्मता से जांच की। इसके बाद उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए।

तत्पश्चात सीसीटीएनएस कार्यालय का निरीक्षण करते हुए उन्होंने आगंतुकों और शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया। साथ ही शिकायतकर्ताओं के बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल और प्रसाधन सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

कानूनी प्रक्रियाओं और तकनीकी व्यवस्था पर दी ब्रीफिंग

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने थाना कर्मियों एवं रिक्रूट आरक्षियों को आधुनिक पुलिसिंग और नए कानूनी प्रावधानों को लेकर विस्तार से ब्रीफिंग दी। उन्होंने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत अरेस्ट मेमो तैयार करने की प्रक्रिया, यक्ष ऐप और ई-साक्ष्य पोर्टल के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी।

इसके साथ ही शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

प्रमुख बिंदु :

  • अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने किया थाना सट्टी का निरीक्षण

  • विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों की गहनता से हुई जांच

  • थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश

  • शिकायतकर्ताओं की सुविधाओं पर विशेष जोर

  • सीसीटीएनएस कार्यालय का भी किया निरीक्षण

  • पुलिसकर्मियों और रिक्रूट आरक्षियों को दी कानूनी ब्रीफिंग

  • यक्ष ऐप और ई-साक्ष्य पोर्टल के उपयोग पर दिए निर्देश

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top