सोमनाथ मंदिर के 75 वें संकल्प महोत्सव स्वाभिमान पर्व पर राज्यमंत्री ने किया पूजन

UP LIVE VISION DESK
0


 राहुल मिश्रा/कानपुर देहात -:  कालेश्वर महादेव मंदिर पर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला 75 वें संकल्प महोत्सव स्वाभिमान पर्व पर महादेव के दर्शन कर मत्था टेका और प्रसादी ग्रहण की।

            बताते चलें कि सोमनाथ मंदिर के 75 वें संकल्प महोत्सव स्वाभिमान पर्व के अवसर पर राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने बैरी सवाई गांव स्थित कालेश्वर महादेव मंदिर में पूजन अर्चन कर प्रसाद वितरित किया ।


इस मौके पर राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि सोमनाथ मंदिर का संकल्प महोत्सव स्वाभिमान पर्व के तौर पर मनाया जा रहा है जो भारतीय संस्कृति, चेतना और आध्यात्मिक परंपरा एवं राष्ट्रीय आत्म गौरव के पुनर्जागरण का शंखनाद है। भारत की जड़ों से जोड़ने का एक अभियान अभिनव प्रयास है ।प्रत्येक सनातन धर्मावलबी को इस महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस मौके पर राम जी मिश्रा, धर्मेंद्र गौतम, जयपाल सिंह, पुजारी छोटे मिश्रा, श्रीकांत शुक्ला, घनश्याम त्रिवेदी, उत्तम शुक्ला, लाल जी तिवारी, विशाल, प्यारेलाल संखवार ,राज किशोर शुक्ला, सुरेश आदि लोग मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top