ननिहाल आए मासूम को खेत जाते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, परिजनों में मचा कोहराम
संवाददाता : राहुल मिश्रा
कानपुर देहात। शिवली कोतवाली क्षेत्र के गहिरा गांव के समीप काशीपुर-गहिरा मार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया, हालांकि ग्रामीणों ने पीछा कर ट्रैक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। चालक मौके से भागने में सफल रहा।
![]() |
| मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस और मौजूद भीड़ |
हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर रायपुर गांव के पास ट्रैक्टर पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मां अंशू, भाई ऋषभ, नाना इंद्रपाल और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। बेटे का शव देखकर मां बेसुध हो गई और परिवार में चीख-पुकार मच गई।
![]() |
| मृतक मासूम की फाइल फोटो |
कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से एक किशोर की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रमुख बिंदु :
काशीपुर-गहिरा मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा
12 वर्षीय सनी राजपूत की मौके पर मौत
खेत पर नाना को खाना देने जा रहा था किशोर
तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद फरार
ग्रामीणों ने पीछा कर ट्रैक्टर पकड़ पुलिस को सौंपा
परिजनों में मचा कोहराम, मां हुई बेसुध
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा



