व्यापारी की बेशकीमती भूमि पर दबंगों ने किया कब्जा, पिलर समेत गिराई बाउंड्री बाल

राहुल मिश्रा
0

 

 कानपुर देहात- शिवली रूरा मार्ग पर केसरी निवादा गांव में स्थित बेशकीमती भूमि पर दबंगों ने गुरुवार रात बुलडोजर से व्यापारी की भूमि पर बनी बाउंड्री वॉल, पिलर तथा उसमें लगे करीब 50 हरे पेड़ों को ध्वस्त कर दिया। बुलडोजर चलाकर बाउंड्री गिराए जाने की जानकारी मिलने पर जब व्यापारी मौके पर पहुंचा तो दबंगों ने गाली गलौज करते हुए उसे जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह भाग कर उसने अपनी जान बचाई और कोतवाली पहुंच घटना की जानकारी दी। घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस ने छानबीन शुरू की है।

व्यापारी के प्लाट पर जांच करती पुलिस

                      कस्बा शिवली के गांधी नगर निवासी दीपक गुप्ता ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि रूरा शिवली मुख्य मार्ग के किनारे, केसरी निवादा गांव में गाटा संख्या 567, रकबा 1.9990 हेक्टेयर में से 0.0420 अथवा 420 वर्ग मीटर में उसका एक किता प्लाट है। उक्त प्लाट को उसने केसरी निवादा गांव निवासिनी संध्या पत्नी बिन्नू सिंह से 2021 में बैनामा कराया था। उपरोक्त भूमि पर सुशीला पत्नी इंद्रपाल निवासिनी मऊ थाना बिधूना औरैया से अपर आयुक्त के न्यायालय में मुकदमा चल रहा था जिस पर बीती 23 मई 2026 को अदालत से व्यापारी के पक्ष में आदेश पारित हो गया, जिस पर बौखलाए दबंगों ने गुरुवार की देर रात व्यापारी के प्लाट पर बनी बाउंड्री बाल तथा अंदर लगे पचासों हरे पेड़ों ध्वस्त कर दिया। इस बात की जानकारी होने पर जब व्यापारी मौके पर पहुंचा तो दबंगों ने व्यापारी को घेर कर जान से मारने का प्रयास किया। किसी प्रकार दबंगों के चंगुल से बचकर व्यापारी अपनी जान बचाता हुआ भाग निकला और कोतवाली पहुंच घटना की सूचना पुलिस को दी। 

कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top