शिवली में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी दो घरों में आग गृहस्थी जलकर हुई राख

UP LIVE VISION DESK
0


राहुल मिश्रा/ कानपुर देहात- शनिवार की सुबह मैंथा तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढाकन शिवली के मजरा झम्मानिवादा में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते आज ने विकराल रूप धारण कर लिया। आस-पड़ोस के निवासियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग़ पर काबू पाया लेकिन तब तक आग ने दो घरों की गिरस्ती का सामान जलाकर राख कर दिया। आग़ लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने क्षति आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है।

आग में खाक गृहस्थी

            जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत ढाकन शिवली के मजरा झम्मानिवादा निवासी आरिफ पुत्र चांद बाबू ने बताया कि घर के बाहरी हिस्से में वह अपनी पत्नी उजमा और बच्चों के साथ छप्पर के तले आवास बनाकर रहता है। सुबह करीब 7:30 सभी पारिवारिक सदस्य दैनिक कार्यों में व्यस्त थे कि तभी उसके आवास में अज्ञात कारणों से छप्पर से आग की तेज लपटे निकलने लगी। जब तक वह लोग कुछ समझ पाए आग ने देखते ही देखते विकराल रूप बना लिया और घर के पास ही रामबालक पुत्र शिवनारायण के पशुबाड़े को भी चपेट में ले लिया। आग की लपटे उठते देख आसपास के ग्रामीण भाग कर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर तो काबू पा लिया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और आग ने गिरस्ती का सामान जलाकर राख कर दिया। आरिफ ने बताया कि वह ऑटो चलकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है आग से सोलर पैनल, बैटरा, 25000 रुपए नगद तथा घर गिरस्ती का सामान जलकर राख हो गया, जबकि रामबालक के यहां मामूली रूप से क्षति हुई। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल नितिन वाजपेई को दी। लेखपाल ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया तथा क्षति आकलन करके रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी।

तहसीलदार सुनील कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है। लेखपाल को मौके पर भेजा गया है प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top