कानपुर देहात ।भीषण गर्मी और आग बरसा रही लू के बीच मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए कानपुर देहात के जिनई - कहिंजरी मुख्य मार्ग स्थित मोहन मेडिकल स्टोर के पास राहगीरों और वाहन सवारों को ठंडा शरबत वितरित किया गया। यह सेवा जहां तेज धूप और गर्म हवाओं से परेशान लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।
आयोजकों ने बताया कि बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए यह सेवा कार्य मानवता के नाते किया गया है, ताकि राह चलते लोगों को कुछ राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी प्रकार सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
स्थानीय लोगों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।




