Kanpur dehat। मंगलपुर में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस और फोरेंसिक टीम

सचिन अग्निहोत्री / एडिटर
0

 कानपुर देहात। कस्बे में सोमवार को एक नवविवाहित महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर की दूसरी मंजिल पर साड़ी के  फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

घटना स्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस
प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलपुर कस्बे के पुरानी बाजार निवासी पवन गुप्ता एक निजी दुकान पर मजदूरी करते हैं।सोमवार सुबह वह काम पर गए थे,जबकि उनकी मां खेत पर आम के पेड़ों की देखभाल के लिए गईं थीं। घर में पवन की 21 वर्षीय पत्नी प्रतिज्ञा अकेली थीं। दोपहर के समय प्रतिज्ञा का शव मकान की दूसरी मंजिल पर जाल के सहारे साडी से फंदे से लटका मिला।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top