लायर्स एसोसिएशन मैंथा के अध्यक्ष कुलदीप तिवारी राजा की अगुवाई में मैंथा तहसील के अधिवक्ताओं की कलम बंद हड़ताल ग्यारहवें दिन भी जारी
शिवली कानपुर देहात।
मैंथा तहसील के अधिवक्ताओं द्वारा ई पंजीकरण व्यवस्था के निजीकरण के विरोध में कलम बंद हड़ताल एवं रजिस्ट्री कार्यालय का बहिष्कार ग्यारहवें दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं द्वारा सोमवार को सब रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया गया। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को सुना नहीं जाएगा कलम बंद हड़ताल इसी तरह जारी रहेगी।
![]() |
| सब रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपते मैंथा तहसील अधिवक्ता |
लायर्स एसोसिएशन मैथा की आयोजित आमसभा में शासन द्वारा लागू की जा रही ई पंजीकरण व्यवस्था के निजीकरण के विरोध में व्यापक विचार विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मत से निर्णय लिया कि अधिवक्ता समाज अपने नियोजित मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखेगा। लायर्स एसोसिएशन मैथा के अध्यक्ष कुलदीप तिवारी राजा की अगुवाई में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि तहसील परिसर में स्थित उपनिबंधक रजिस्ट्री कार्यालय का पूर्ण बहिष्कार जारी रहेगा तथा किसी भी प्रकार की रजिस्ट्री संपादित नहीं होने दी जाएगी साथ ही समस्त अधिवक्ता पूर्ण कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे एवं न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। अधिवक्ताओं ने कहा कि ई पंजीकरण व्यवस्था का निजीकरण आम जनता, किसानों ,वादकारियों तथा अधिवक्ता समाज के हितों के विपरीत है ।यह व्यवस्था पारदर्शिता एवं जवाब देही पर प्रतिकूल प्रभाव डालने के साथ-साथ न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े हितधारकों के अधिकारों को भी प्रभावित कर सकती है। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि शासन द्वारा अधिवक्ता समाज की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाया जाएगा जिसकी घोषणा शीघ्र की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष राहुल दीक्षित, कोषाध्यक्ष क्षितिज सेंगर, शोभा देवी अंकित द्विवेदी, अभिनव तिवारी, रामप्रताप सिंह, मोनू पांडे, रवि द्विवेदी, भरत सिंह सेंगर, दीपमाला,नीलू पाल, राजीव दीक्षित, उमा कांत त्रिपाठी सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।



