एक साल तक युवती को डरा धमका कर युवक करता रहा दुष्कर्म, परेशान हो हिम्मत दिखा युवती ने कोतवाली शिवली में पंजीकृत कराया था मुकदमा
कानपुर देहात -पुलिस की बड़ी कार्रवाई
शिवली कानपुर देहात।
थाना शिवली पुलिस ने दुष्कर्म एवं अन्य गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया
महिला अपराधों की रोकथाम के अभियान के तहत पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी pic.twitter.com/Gq7TQA4K4Z
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक वर्ष पूर्व जबरन घर में घुसकर युवक ने युवती को धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाए और उसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह उसके साथ संबंध बनाता चला रहा है। 19 जून को सुबह करीब 4 बजे उसकी मां पास में स्थित पशुबाड़े में सफाई करने गई थी तभी वह उसके घर में घुस गया और युवती से शारीरिक संबंध बना रहा था उसी समय उसके पिता आ गए तो युवक जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करते हुए घटना वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
![]() |
| पुलिस द्वारा गिरफ्तार दुष्कर्म का आरोपी करन सिंह |
क्या था घटना क्रम
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासिनी युवती ने बताया कि एक वर्ष पूर्व उसके घर के लोग खेत में खड़ी गेहूं की फसल काटने गए थे। वह घर पर अकेली थी। उसी समय पड़ोसी दबंग करन सिंह घर में घुस आया और धमकी देकर उसके साथ उसने शारीरिक संबंध बनाए जिसका वीडियो भी उसने बना लिया तथा शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
पिछले एक साल से युवक कर था था दुष्कर्म
घटना से डरी सहमी युवती अपनी आपबीती किसी को ना बता सकी क्योंकि आरोपी युवक, युवती को लगातार धमकी दे रहा था कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को भी बताया तो वह उसको और उसके परिवार को जान से मार देगा। इस बात फायदा उठा आरोपी युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार शारीरिक शोषण करता चला आ रहा था।
पिता ने दिलाई हिम्मत तो युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
19 जून की सुबह उसकी मां पास में ही कुछ फासले पर स्थित पशु बाडे में साफ सफाई करने गई थी इसी बीच मौका देख करन सिंह उसके घर में घुस आया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। उसी दौरान युवती के पिता आ गये जिन्होंने युवक को पकड़ लिया तो उसने पिता को धक्का देकर गिरा दिया तथा जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर 25 जून 2026 को शिवली पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त की तलाश कर रही थी।
पुलिस की कार्यवाही
सोमवार की सुबह मजबूत सूचना तंत्र के द्वारा पुलिस को जानकारी मिली कि दुष्कर्म का आरोपी करन सिंह भागने की फिराक में शिवली के मवैया मोड पर खड़ा है। मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर अपराध निरीक्षक शीलेंद्र यादव, कांस्टेबल रबी कुमान और रजत तालान के साथ मवैया मोड पर दबिश दी तो युवक पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से युवक को जेल भेज दिया गया है।



